news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 जून 2023

odisha train accident ( ओड़ीशा रेल हादसा )

odisha train accident ( ओड़ीशा रेल हादसा कब  हुआ ) 



भारतीय इतिहास का एक ऐसा रेल हादसा जिसमे कई परिवारों के चिराग बुझ गए तो कई  परवारों  के जीने का आसरा छिन  गया । दिनांक 2 जून 2023 शाम सात बजे  ओड़ीशा के बालासोर   के पास बाहानगा बाज़ार स्टेशन  के पास तीन ट्रेने टकरा गई । जिसमे लगभग  260 लोगो की मोके पर मृत्यु हो गई , ओर लगभग 1000 लोग गंभीर रूप से घायल हुए । 
 

ओड़ीशा रेल हादसा कैसे हुआ । 

ओड़ीशा रेल हादसा कुछ इस प्रकार हुआ था - ट्रेन नंबर 12841  शालीमार - चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस , पटरी पर पड़ी मालगाड़ी से पीछे के हिस्से पर टकरा गई । इस दौरान ट्रेन की गति 128 km/hr थी  । इस घटना से  शालीमार - चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के लगभग 12 डब्बे पटरी से उतर गए , इस प्रकार अस्तव्यस्त होने के बाद कुछ डब्बे पास की पटरी पर भी अवरोध डाले हुए थे ,  ओर ठीक उसी समय पास वाली पटरी पर एक अन्य  ट्रेन 12864 सर एम विश्वेस्वरैया के गुजरने का समय था जो 125 km / hr की गति से वह आ पहुंची । ओर हादसे का शिकार  हुई  । 
इस हादसे मे दोनों ट्रेनों के कुल 17 डब्बे पटरी से उतर  गए । 

इस प्रकार के हादसो को रेलवे की तकनीकी भाषा मे  Head on collision कहते है । 



Head on collision  क्या होता है ।

Head on collision यह शब्द रेलवे की तकनीकी भाषा मे  वहा उपयोग होता है जहा आमने सामने की टक्कर हो जाती है ।  ऐसा आमतौर पर तब देखने को मिलता है जब एक ही पटरी हो ओर आने जाने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक हो, इस प्रकार की दुर्घटनाओ मे सिग्नल मैन की ग़लती की संभावना भी होती है । 
इस बारे मे अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर clik करे 

इस मामले मे ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फ़ेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने मीडिया को बताया  -  किसी तकनीकी ख़राबी की वजह से कोरोमंडल एक्सप्रेस को हरा सिग्नल दिया गया या फिर तकनीकी गड़बड़ी से ही यह ट्रेन मेन लाइन को छोड़कर लूप लाइन पर चली गई, जिससे यह हादसा हुआ है. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, इस कारण ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इसके कुछ डिब्बे गिरकर दूसरी तरफ़ डाउन लाइन तक पहुंच गए और उस पर आ रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए.










odisha train accident ( ओड़ीशा रेल हादसा )

odisha train accident ( ओड़ीशा रेल हादसा कब  हुआ )  भारतीय इतिहास का एक ऐसा रेल हादसा जिसमे कई परिवारों के चिराग बुझ गए तो कई  परवारों  के जी...